{"_id":"63f91152b1dc1116a0008693","slug":"paraglider-fell-on-11kv-wires-due-to-loss-of-balance-in-reasi-seriously-scorched-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रियासी में संतुलन बिगड़ने से पैराग्लाइडर 11केवी तारों पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसा, जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रियासी में संतुलन बिगड़ने से पैराग्लाइडर 11केवी तारों पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसा, जम्मू रेफर
Sat, 25 Feb 2023 01:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:34 AM IST
सार
पैराग्लाइडर ट्रेनर मनीष कुमार निवासी हिमाचल अभ्यास करने के लिए पैराग्लाइडिंग कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह 11 केवी बिजली की तारों पर गिर गया l इससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
रियासी पैराग्लाइडर तारों में लटका हुआ
- फोटो : संवाद
विस्तार
रियासी जिले के तहसील पौनी के धनवा क्षेत्र में पैराग्लाइडर ट्रेनर हादसे में घायल हो गया। संतुलन बिगड़ने से 11केवी बिजली की तारों पर गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे रियासी अस्पताल से जम्मू रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पैराग्लाइडर ट्रेनर मनीष कुमार (18) पुत्र कमल कुमार निवासी जिला चंबा हिमाचल अभ्यास करने के लिए पैराग्लाइडिंग कर रहा था कि अचानक हवा में संतुलन बिगड़ने से वह 11 केवी बिजली की तारों पर गिर गया l
विज्ञापन
इसके चलते एक बड़ा धमाका हुआ और वह बिजली की तारों में हवा में काफी देर लटका रहा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इस पर पीछे से बिजली को बंद करवाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोग और पैराग्लाइडर की टीम के सदस्यों ने किसी तरह रस्सी की मदद से उसको नीचे उतारा। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रियासी ले जाया गया। वहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।