{"_id":"65362f7f9c2a98865602ba64","slug":"panthers-party-protest-in-jammu-led-by-harsh-dev-singh-against-bjp-govt-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन: हर्ष देव बोले- भाजपा ने जम्मू कश्मीर को बना दिया प्रयोगशाला, नहीं मिल रहे हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन: हर्ष देव बोले- भाजपा ने जम्मू कश्मीर को बना दिया प्रयोगशाला, नहीं मिल रहे हक
Mon, 23 Oct 2023 03:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:39 PM IST
सार
हर्ष देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार लोकतंत्र का गल घोंट रही है। जम्मू कश्मीर के नाम पर दूसरे राज्यों में भाजपा वोट मांग रही हैऔर यहां पर चुनाव ही नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में सोमवार को पैंथर्स पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हर्ष देव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है और यहां नए-नए प्रयोग बस किए जा रहे हैं। लोगों के हक नहीं मिल रहे। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार लोकतंत्र का गल घोंट रही है। जम्मू कश्मीर के नाम पर दूसरे राज्यों में भाजपा वोट मांग रही है, लेकिन यहां तो लोगों को बुनियादी हक तक नहीं मिल रहे और न ही यहां पर चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि प्रदेश में भाजपा तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पैंथर्स नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश की असेंबली को फिल्म स्टूडियो बना दिया है। शूटिंग करने के लिए लोकतंत्र के मंदिर को फिल्म कंपनी को सौंप दिया गया हैं। रियासत में भ्रष्टाचार को बोलबाला है। नए-नए टैक्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने विपक्षी नेताओं को आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए एसी कमरों से बाहर निकलें।