{"_id":"02bd8c4b6e90eff7c374c04181f2ec8e","slug":"panthers-landed-anger-against-pak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ उतरा पैंथर्स का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के खिलाफ उतरा पैंथर्स का आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Oct 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब जम्मू परिसर में सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतला फूंक कर सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग की भर्त्सना की। पैंथर्स पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पड़गोत्रा की अध्यक्षता में जहां राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय अनशन और धरना किया गया, वहीं बाढ़ पीड़ितों तक राशन, राहत तथा पुनर्वास की योजना पूरी तरह से न पहुंच सकने के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
उधमपुर में चल रहे पार्टी के आंदोलन के लिए जम्मू में भी एक दिवसीय अनशन में एडवोकेट विलक्षण सिंह, बंसी लाल शर्मा, हरिचंद्र जलमेरिया, शंकर सिंह चिब तथा ताराचंद शर्मा मौजूद रहे। अनशन पर बैठ पैंथर्स नेताओं ने बताया कि राज्य में सरकार नाकाम हो चुकी है। राज्य में राज्यपाल शासन लागू होना चाहिए, ताकि यहां के बाढ़ पीड़ितों को सही ढंग से राहत मुआवजा तथा पुनर्वास के लाभ मिल सके।
विज्ञापन
पैंथर्स नेताओं ने लगातार सीमा पर फायरिंग के विरोध में इस अनशन धरना के दौरान पाकि स्तान का पुतला फूंका। उधमपुर में पांच दिनों से स्थानीय विधायक तथा पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया अनशन पर हैं।