फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pangong Marathon

Jammu News: पैंगोंग मैराथन में देश-विदेश के 120 धावकों ने दिखाया दम

विज्ञापन
Pangong Marathon
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू/लेह। दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई पैंगोंग झील में मंगलवार को मैराथन का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह साहसिक गतिविधि लद्दाख के एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा लद्दाख प्रशासन और 14 कोर भारतीय सेना के सहयोग से करवाई गई। मैराथन में भारत के साथ सात देशों के 120 धावकों ने दो श्रेणियों 21 किमी और 10 किमी में भाग लिया। खेल सचिव लद्दाख रविंदर कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उनके साथ चुशुल निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद कोंचोक स्टैनज़िन भी थे।

इस दौड़ के पीछे मुख्य उद्देश्य तेजी से पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियरों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस मैराथन को थिएस्ट्रन टाइटल दिया गया, जिसका अर्थ है कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण जमी हुई पैंगोंग झील पर यह आखिरी दौड़ हो सकती है। साथ ही इसके माध्यम से चांगथांग जैसी जगहों पर शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


पैंगोंग के आसपास स्थित गांवों जिनमें मान, मराक, स्पैंगमिक और फोब्रांग शामिल हैं के लोगों ने धावकों की मेजबानी के साथ-साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न संस्कृति प्रस्तुतियां भी पेश कीं। यह दौड़ 14,273 फीट की ऊंचाई पर भारी बर्फबारी के बीच आयोजित की गई थी और तापमान -15 तक गिर गया था, जो आधिकारिक तौर पर हमें इसे दुनिया की सबसे कठिन मैराथन में से एक घोषित करने का आत्मविश्वास देता है, आयोजकों ने ऐसा दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed