{"_id":"6a15f59634ae2de6fd0fd95c","slug":"panch-sarpanch-bdc-ddc-elections-to-be-held-simultaneously-in-jammu-and-kashmir-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Local Elections: जम्मू कश्मीर में एक साथ होंगे पंच-सरपंच, बीडीसी-डीडीसी चुनाव; बैलेट बॉक्स खरीद समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Local Elections: जम्मू कश्मीर में एक साथ होंगे पंच-सरपंच, बीडीसी-डीडीसी चुनाव; बैलेट बॉक्स खरीद समिति का गठन
Wed, 27 May 2026 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 May 2026 01:04 AM IST
सार
प्रदेश चुनाव आयुक्त शांतमनु ने कहा कि ये चुनाव एक साथ करवाने के लिए 70 हजार बैलेट बॉक्स की जरूरत है। 30 हजार प्रदेश में उपलब्ध हैं। 40 हजार की खरीद या उन्हें किराये पर लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पंच, सरपंच, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग इसकी तैयारी कर रहा है। प्रदेश चुनाव आयुक्त शांतमनु ने कहा कि ये चुनाव एक साथ करवाने के लिए 70 हजार बैलेट बॉक्स की जरूरत है। 30 हजार प्रदेश में उपलब्ध हैं। 40 हजार की खरीद या उन्हें किराये पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण पर फैसला गृह मंत्रालय व प्रदेश सरकार को लेना है।
विज्ञापन
शांतमनु ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कि सभी चुनाव अलग-अलग होने से इनका कार्यकाल एक साथ खत्म नहीं होगा। प्रदेश की पंचायतों में त्रिस्तरीय प्रणाली पूरी तरह से भंग है। आयोग ने सिफारिश की है कि इन सभी का कार्यकाल एक साथ शुरू किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ओबीसी आरक्षण पर फैसले के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे। प्रदेश में 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। इसमें महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग का आरक्षण तय हो चुका है। ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट पर सरकार की मुहर लगने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। ओबीसी आरक्षण न सिर्फ पंचायत चुनाव बल्कि नगर निकाय चुनाव में भी काम आएगा। ओबीसी आरक्षण का फैसला गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार के माध्यम से होना है।
विज्ञापन
आयुक्त शांतमनु ने बताया कि चुनाव के लिए आवश्यक खरीद पर लगातार बैठकें हो रही हैं। इसमें बैलेट बॉक्स की खरीद के अलावा स्याही, स्टेशनरी और मतदान केंद्र का रखरखाव भी शामिल है। आयोग ने खरीद समिति का गठन किया है। इसके तहत आ रही सिफारिशों को अमल में लाया जा रहा है। खरीद शुरू करने से पहले ओबीसी आरक्षण और सरकार के चुनाव संबंधित फैसले का भी इंतजार रहेगा।
कब-कब पूरा हुआ कार्यकाल
- पंचायत... जनवरी 2024
- बीडीसी... अक्तूबर 2024
- डीडीसी... फरवरी 2026