फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani terrorist Abu Okasha fear aborted the mission in j&k

आतंकी नावेद ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Sun, 30 Aug 2015 08:19 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
pakistani terrorist Abu Okasha fear aborted the mission in j&k

नरसू में बीएसएफ के कानवाय पर हमला करने से कुछ दिन पहले लश्कर आतंकी नावेद और उसका साथी अबू ओकाशा बाड़ी ब्राह्मणा के बाजार में हमला करने पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्हें बाजार से कुछ ही दूरी पर स्थित सेना के कैंप पर भी हमला करना था।

विज्ञापन


पर ऐन मौके पर नावेद का दूसरा साथ अबू ओकाशा बाजार में भीड़ और आसपास सेना के जवानों को देखकर मारे डर के कांपने लगा था और रो पड़ा था। इसके चलते हमले की साजिश नाकाम हो गई थी और दोनों आतंकी कश्मीर लौट गए थे।
विज्ञापन


एनआईए और पुलिस पूछताछ के दौरान पांच अगस्त को नरसू में ग्रामीणों द्वारा दबोचे गए पाकिस्तानी आतंकी नावेद उर्फ मोहम्मद याकूब ने यह खुलासा किया था। नावेद से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एनआईए ने दोनों आतंकियों को बाड़ी ब्राह्मणा और नरसू लाने वाले ट्रक ड्राइवर खुर्शीद अहमद उर्फ सूर्या को भी दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डर जाने से नहीं हो सका था आतंकी हमला

pakistani terrorist Abu Okasha fear aborted the mission in j&k

एनआईए की पूछताछ में ट्रक ड्राइवर सूर्या ने भी इस बात का खुलासा किया कि वो नरसू हमले (पांच अगस्त) से पहले 20 जुलाई को भी दो आतंकियों (नावेद और अबू ओकाशा) को लेकर बाड़ी-ब्राह्मणा पहुंचा था।

उसने बताया कि आतंकियों को बाड़ी ब्राह्मणा के बाजार और पास ही स्थित सेना के कैंप पर हमला करना था, पर अबू ओकाशा घबरा गया था इसलिए अंतिम क्षण में हमला करने की साजिश को टाल दिया गया था।

सूर्या ने यह भी बताया कि इसके बाद फिर से वह दोनों आतंकियों को ट्रक में बैठाकर कश्मीर ले गया था। वहां अबू ओकाश को लश्कर कमांडर अबू कासिम के हवाले कर दिया गया था। सूर्या ने बताया कि उसके बाद से अबू ओकाशा की कोई जानकारी नहीं है।

पूछताछ में ट्रक ड्राइवर सूर्या ने भी दोहराया

pakistani terrorist Abu Okasha fear aborted the mission in j&k

अबू कासिम ने इसके बाद अगस्त में नावेद और नोमान उर्फ मोमिन को उसके साथ ट्रक में उधमपुर के लिए रवाना किया था। उसने बताया कि पांच अगस्त को बीएसएफ के कानवाय पर हमले से कुछ पहले ही उसने नावेद और मोमिन को नरसू में ट्रक से उतारा था।
 
उल्लेखनीय है कि एनआईए की ओर से लश्कर कमांडर अबू कासिम पर दस लाख रुपये और अबू ओकाशा और मोहम्मद भाई उर्फ जहारगाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। नावेद ने मोहम्मद भाई, अबू ओकाशा और मोमिन उर्फ नोमान के साथ एलओसी पार से गुलमग्र सेक्टर से घुसपैठ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed