{"_id":"52723aeb841fa896d5d684b9f204eab7","slug":"pakistani-teenager-attempt-to-suicide-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर की लड़ाई में पाकिस्तानी लड़के ने कलाई काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर की लड़ाई में पाकिस्तानी लड़के ने कलाई काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/जम्मू
Updated Tue, 26 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल सुधार केंद्र आरएस पुरा में पाकिस्तानी किशोर इमरान ने कलाई की नस ब्लेड से काट ली। मच्छर मारने के लिए क्वाइल लगाने को लेकर रविवार की रात अन्य किशोरों से हुई लड़ाई के बाद उसने आवेश में आकर ऐसा किया। इससे वहां हड़कंप मच गया। सोमवार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरएस पुरा के आईपीएस अधिकारी थाना प्रभारी चंदन कोहली का कहना है कि इमरान को अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
अब उसकी हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार चक्क नियबित तहसील सोलन जिला साहिवाल पाकिस्तान के रहने वाले मोहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल गफूर पिछले आठ माह से आरएस पुरा के बाल सुधार केंद्र में है। पिछले वर्ष कठुआ के हीरानगर बार्डर से इमरान सीमा पार से भारतीय हद में आ गया था। उस पर सीमा पार करने का आरोप लगा और मामला कोर्ट तक पहुंचा।
विज्ञापन
कोर्ट ने इमरान को पाकिस्तान भेजने के लिए कहा। तमाम कानूनी औपचारिकताओं के चलते उसे अब तक भेजा नहीं जा सका था। तब से इमरान को बाल केंद्र में रखा गया है। बीती रात इमरान ने साथ रह रहे मनप्रीत व मंजीत के साथ बहस होने के बाद कलाई की नस काट ली। केंद्र के अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि तीनों में क्या कुछ हुआ, इसकी जांच चल रही है। इमरान की हालत स्थिर है। उसे वापस केंद्र में लाया गया है।
विज्ञापन
चमलियाल में हुई थी भेजने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार इमरान को पाकिस्तान भेजने के लिए बरी कर दिया गया है। एक बार उसे चमलियाल में पाक को सौंपने की कोशिश भी की गई, लेकिन पाक ने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद से लेकर अब तक कानूनी औपचारिकताओं के बीच इमरान की रिहाई फंसी हुई है।