{"_id":"5f97176b8ebc3e5fa477c120","slug":"pakistani-shelling-for-six-and-a-half-hours-on-international-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी पर पाकिस्तानी ने साढ़े छह घंटे की गोलाबारी, कई घरों को हुआ भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी पर पाकिस्तानी ने साढ़े छह घंटे की गोलाबारी, कई घरों को हुआ भारी नुकसान
Tue, 27 Oct 2020 12:07 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने सीमा पर रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहा। रविवार रात हीरानगर सेक्टर के मनियारी और चक चंगा गांवों पर पाकिस्तानी सेना ने लगभग साढ़े छह घंटे भारी गोलाबारी की। लोगों के घरों पर अंधाधुंध मोर्टार के गोले दागे, जिससे तीन घरों की छत व कई घरों की दीवारों को नुकसान पहुंचा। कई पशु भी जख्मी हो गए। पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब दस बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलाबारी शुरू की जो सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही। मनियारी के बूटा राम और चक चंगा के सुंदरलाल व मुकेश कुमार के घरों पर गोले गिरने से छतों को भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कई घरों की दीवारों, छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान हुआ। मनियारी के कालिदास के खेतों में गोला फटने से वहां बंधी भैंस घायल हो गई।
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन पाक रेजरों ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन
सांबा जिले के राजपुरा तहसील के सीमावर्ती क्षेत्रों मे चल रहे सुरक्षा डिच के निर्माण को रोकने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स ने आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी की।गोलबारी का उद्देश्य विकास कार्यों को बाधित करना था।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के अनुसार, की बंई नाला क्षेत्र मे एक पुली का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर पिछल तीन दिनों से पाक रेंजर रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। रविवार रात भी सीमा पार से गोलाबारी की गई। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।