फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani number found in WhatsApp of class VII student of Samba sector along international border in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: सातवीं कक्षा के छात्र के व्हाट्सएप में मिला पाकिस्तानी नंबर, आशंका- कहीं वो...

Tue, 07 Sep 2021 09:25 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा-जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा-जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 09:25 AM IST
सार

नाबालिग के पास पाकिस्तानी नंबर मिलने से यह आशंका है कि वह सीमा पार बैठे हैंडलर के संपर्क में है और ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में इलाके में सक्रिय है।

विज्ञापन
Pakistani number found in WhatsApp of class VII student of Samba sector along international border in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के सीमावर्ती गांव सारथी के सातवीं कक्षा के एक छात्र के व्हाट्सएप से पाकिस्तानी नंबर मिलने के बाद सेना ने उसे  पकड़कर पुलिस को सौंपा है। सीमापार से उसे नशे व हथियारों की तस्करी में शामिल किए जाने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि गुज्जर समुदाय के इस नाबालिग के पास पाकिस्तानी नंबर कैसे पहुंचा। जिस इलाके से किशोर को पकड़ा गया है वह बब्बर नाले के पास ही स्थित है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना मामला: यासीन मलिक बोला- मैं खुद करूंगा अपनी पैरवी, किसी वकील की मदद नहीं लेनी
विज्ञापन


ओजीडब्ल्यू के रूप में सक्रिय होने का संदेह 
सूत्रों के अनुसार, नाबालिग के पास पाकिस्तानी नंबर मिलने से यह आशंका है कि वह सीमा पार बैठे हैंडलर से संपर्क है और ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में इलाके में सक्रिय है। इलाके की सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही सीमा पार से भेजे जाने वाले हथियार और नशे की खेप भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भाजपा के लिए खतरे की घंटी: 'मोदी लहर के सहारे न रहें' वाली बात जम्मू से दिल्ली पहुंची, पार्टी नेतृत्व गंभीर

बब्बर नाले में मिले थे हथियार
गौरतलब है कि 15 अगस्त से पहले बब्बर नाले से हथियार मिले थे। इसी क्षेत्र में कई बार पाकिस्तान ड्रोन की हलचल भी देखी गई है। इसको लेकर सेना व सुरक्षाबल सीमावर्ती क्षेत्र में काफी सतर्क हैं। यह पूरा इलाका आतंकियों की घुसपैठ का पुराना रूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed