फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani Mortar Shell Found on Banks of Pulastya River in Poonch; Investigation Underway

Jammu Kashmir: पुंछ में पुलस्त्य नदी किनारे मिला पाकिस्तानी मोर्टार शैल, जांच जारी

Sat, 30 May 2026 11:18 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 30 May 2026 11:18 AM IST
सार

पुंछ में पुलस्त्य नदी किनारे जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शैल मिलने से बड़ा हादसा टल गया। आशंका है कि यह शैल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई पाकिस्तानी गोलाबारी का अवशेष हो सकता है।

विज्ञापन
Pakistani Mortar Shell Found on Banks of Pulastya River in Poonch; Investigation Underway
मोर्टार शैल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ शहर में पुलस्त्य नदी के किनारे जागर पार्क के पास शुक्रवार को एक जिंदा पाकिस्तानी मोर्टार शैल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध वस्तु देखी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह जिंदा मोर्टार शैल प्रतीत हुआ। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को इसकी जानकारी दी गई, ताकि शैल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह मोर्टार शैल हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी का अवशेष हो सकता है, जो फटने के बजाय नदी किनारे पड़ा रह गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed