{"_id":"5bd6b5a1bdec22696f008a4d","slug":"pakistani-intruders-seen-in-hiranagar-sector-kathua-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कठुआ में सीमा पर घुसपैठ करते दिखे चार आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कठुआ में सीमा पर घुसपैठ करते दिखे चार आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो सुरक्षाबलों को कठुआ जिले के हिरानगर सेक्टर में देर रात को तरनाह नाला से जुड़ी सीमा से चार संदिग्धों की हलचल नजर आई थी। जिनकी तलाश देर रात से ही जारी है। यह वहीं रास्ता है जहां से बीते महीने झज्जर कोटली हमले में मारे गए आतंकियों ने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की थी। इस रास्ते से भारत में पहले भी 100 से अधिक आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कठुआ जिले के हिरानगर सेक्टर में तरनाह नाला के पास सुरक्षाबलों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में खोजी कुत्तों की टीम भी आतंकियों की तलाश में लगाईं गई है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि लशकर-ए-तैयबा के चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा पर घुसपैठ की फिराक कई दिनों से लगा था। हाल ही में झज्जर कोटली एनकाउंटर के बाद सामने आई पड़ताल में साफ हुआ था कि आतंकी एक बार फिर घुसपैठ के पुराने रूट का इस्तेमाल करने में लगे हैं।
बेई नाला, तरनाह और जिला के सरहदी इलाके के छोटे नालों से घुसपैठ की कोशिशें पूर्व में भी होती रही हैं। हालांकि आतंकी पहले पहाड़ों की ओर पैदल ही बढ़ जाते थे और अब जम्मू संभाग में कम हो चुके आतंक के प्रभाव के चलते आतंकी सेफ रूट के लिए श्रीनगर तक हाईवे का सहारा लेते रहे हैं। बोबिया के सामने पाकिस्तानी सीमा के जिस इलाके में आतंकियों को लेकर इनपुट जारी हुआ है झज्जर कोटली एनकाउंटर में शामिल आतंकियों की ओर से भी इसी क्षेत्र के आसपास से घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। इनपुट मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी और बढ़ा दी है।