{"_id":"5c2dc6aabdec2257235e6fbb","slug":"pakistani-helicopter-entered-in-indian-airspace-without-permission-in-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायु सीमा में घुसा पाकिस्तान का हेलीकाप्टर, सीमा पर चक्कर लगाकर हुआ वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वायु सीमा में घुसा पाकिस्तान का हेलीकाप्टर, सीमा पर चक्कर लगाकर हुआ वापस
Thu, 03 Jan 2019 01:54 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी हेलीकाप्टर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आए दिन नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी करने वाली पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर मेंढर सेक्टर में भारतीय वायु सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान सीमा पर बनी चौकियां अलर्ट हो गईं हैं। इस मामले में अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बीते साल 30 सितम्बर को भी पुंछ के करमाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी हेलीकाप्टर करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर तक घुस आया था। इसके बाद वह करीब पांच किलोमीटर चक्कर लगाते हुए माल्टी सेक्टर से पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में चला गया था। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में पीओके के प्रधानमंत्री फारूक हैदर मौजूद थे।
उस दौरान पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के भारतीय क्षेत्र में घुस आने का पता चलने पर करमाड़ा क्षेत्र में तैनात सेना की 15 मराठालाई के जवानों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी थी। हालांकि काफी नीचे उड़ान भर रहा हेलीकॉप्टर सुरक्षित लौटने में सफल रहा था। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत के बाद उधमपुर से वायुसेना के दो जहाज पुंछ पहुंच गए थे, लेकिन तब तक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर अपने कब्जे वाले क्षेत्र में काफी दूर पहुंच चुका था।