{"_id":"5ca51a35bdec221469616dd8","slug":"pakistani-fighter-plane-seen-in-pok-area-indian-air-force-alert-in-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके में पाकिस्तानी विमानों की हलचल पर अलर्ट भारतीय लड़ाकू विमानों ने पुंछ में लगाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में पाकिस्तानी विमानों की हलचल पर अलर्ट भारतीय लड़ाकू विमानों ने पुंछ में लगाई गश्त
Thu, 04 Apr 2019 02:10 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एफ16 और मिग21 लड़ाकू विमान
- फोटो : फाइल
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने जिले की नियंत्रण रेखा के आसपास करीब आधे घंटे तक गश्त लगाई। इससे एक बार फिर से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। लोग पाकिस्तानी विमानों की घुसपैठ की आशंका के चलते सहम गए और अपने मोबाइल में उनके फोटो खींचने लगे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सवा ग्यारह बजे भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों ने बालाकोट सेक्टर से होते हुए मेंढर, कृष्णा घाटी, शाहपुर व पुंछ नगर के ऊपर से उड़ान भरी। वह करीब आधे घंटे तक आसमान में मंडराते रहे और उसके बाद लौट गए।
सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार पाक अधिकृत क्षेत्र में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने की सूचना पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए गश्त लगाई। वहीं, सेना के अनुसार भारतीय लड़ाकू विमानों की गश्त एक सामान्य प्रक्रिया है।