{"_id":"6326c4c2befec65b284950fc","slug":"pakistani-drone-infiltration-in-border-villages-of-samba-jammu-searches-carried-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drone in Samba: सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drone in Samba: सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Sun, 18 Sep 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:42 PM IST
सार
सांबा के सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने को लेकर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल से एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा था।
विज्ञापन
Samba
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला सांबा के सीमावर्ती गांवों में शनिवार रात पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी गई। इसको लेकर पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल से एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा, जो बबर नाले से मदून, सारथी, ढेरा से होते हुए चक दुल्मा की ओर निकल गया। पाकिस्तानी ड्रोन की ऊंचाई एक हजार फुट के करीब थी। इसी क्षेत्र से कई बार पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हो चुकी है। बबर नाला क्षेत्र से पाकिस्तान से हथियार फेंके जाने की घटना भी हो चुकी है।
डीएसपी एसओजी गारू राम भारद्वाज ने बताया कि सांबा के सीमांत गांवों में ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद संबंधित इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि ड्रोन द्वारा हथियार, गोला-बारूद या मादक पदार्थ न गिराया गया हो। फिलहाल ऐसा कुछ भी सामान बरामद नहीं हुआ है। शनिवार तलाशी अभियान देर रात तक जारी रही और दिन के पहले उजाले के साथ फिर से शुरू हुआ।