फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani civilian arrested while crossing border in Samba in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः सांबा में सीमा पार करते पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Thu, 09 Jul 2020 06:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pakistani civilian arrested while crossing border in Samba in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सांबा जिले में सीमावर्ती गांव चक सद्दा में सीमा पार करते पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1500 पाकिस्तानी मुद्रा भी मिली है। वह अपनी पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी खोरके नारोवाल पाकिस्तान बता रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे जीरो लाइन के पास बीएसएफ के जवानों ने कुछ हलचल देखी। इसी बीच पाकिस्तानी क्षेत्र से एक व्यक्ति जीरो लाइन के निकट पहुंचा। वहां से वह तारबंदी के निकट आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने उसे ललकारा लेकिन वह आगे बढ़ता गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। सूत्रों के अनुसार उसे पकड़ कर बीएसएफ की चौकी लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने उसने अपना नाम मोहम्मद इकबाल पुत्र खुर्शीद मोहम्मद निवासी खोरके नारोवाल बताया है। तलाशी के बाद उसकी जेब से 1500 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा मिली है। बताया गया है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अधिक कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed