फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani army Violated ceasefire in Mendhar sector of Balakot

बौखलाए पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, मेंढर सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Sun, 29 Sep 2019 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
pakistani army Violated ceasefire in Mendhar sector of Balakot
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला, फाइल

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले कल यानी कि शनिवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं 21 सिंतबर को पाकिस्तान ने पुंछ व राजोरी जिले में एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही 16 जानवरों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने रात आठ से 10 बजे के बीच नौशेरा, रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे थे। गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी
अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed