{"_id":"5c9e5c45bdec224b9d4f6a98","slug":"pakistani-army-jawan-gun-down-in-response-of-ceasefire-in-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई चौकियां तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई चौकियां तबाह
Fri, 29 Mar 2019 11:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की।
भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में मनकोट सेक्टर के उस पार स्थित पाक अधिकृत क्षेत्र के बट्टल में पाकिस्तानी सेना का एक जवान मारा गया, जबकि कई सैन्य चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और मनकोट क्षेत्र में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें भारतीय अग्रिम चौकियों और ग्रामीण इलाकों बनलोई, अपर सलोत्री, घानी व दबराज को निशाना बनाया गया। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर शाम तक पाकिस्तानी ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी।