फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani agent arrested from Jammu, sent information about security forces

जम्मू से एक पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, वीडियो और फोटो के जरिए भेजता था सुरक्षाबलों से जुड़ी जानकारी

Thu, 05 Mar 2020 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Pakistani agent arrested from Jammu, sent information about security forces
भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए एजेंट का काम करने के आरोप में जम्मू शहर की नरवाल फल-सब्जी मंडी से पंकज शर्मा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वह पैसे के एवज में जम्मू, सांबा और कठुआ में सुरक्षाबलों की लोकेशन, उनकी मूवमेंट और कई तरह की अहम जानकारियां पाकिस्तान में सोशल मीडिया के जरिए भेजता था। पुलिस ने उसके दो बैंक खातों को भी सील किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पंकज शर्मा नरवाल मंडी की एक आढ़त में काम करता है। माना जा रहा है कि वह मंडी में कश्मीर से आने जाने वाले ट्रकों से इधर-उधर होने वाले ओजी वर्करों से भी इसका संबंध हो सकता है। वह सांबा जिले के तरोर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

पूछताछ में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

पूछताछ में पंकज ने कबूल किया है कि वह पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम कर रहा था। कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजता था। वह हाईवे के पुलों और कई अन्य तरह की जानकारियां भी भेज चुका है। उसके एवज में पैसे मिलते थे।

बठिंडी में ओजी वर्कर की खबर पर छापेमारी
पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बुधवार को बठिंडी इलाके में एक ओजी वर्कर की तलाश में छापेमारी की। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed