फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan voilates ceasefire in hiranagar of kashmir

BSF की जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर्स का एक जवान ढेर

Fri, 21 Oct 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 21 Oct 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
pakistan voilates ceasefire in hiranagar of kashmir
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाकिस्तान की ओर से आज जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की इस फायरिंग का सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से हीरानगर में बीएसएफ की बोबिया पोस्ट पर गोलीबारी की गई है । जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है । बीएसएफ ने घुसपैठ के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान रेंजर्स का एक जवान को ढेर कर दिया है । 

 

हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ ने नाकाम की थी घुसपैठ

pakistan voilates ceasefire in hiranagar of kashmir
बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकसी के कारण पाकिस्तान की ओर से हुई कई घुसपैठों को सेना के जवानों ने नाकाम किया है । इस कारण घुसपैठिए अब आईबी के जरिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं । बुधवार देर रात हीरानगर सेक्टर में बाकायदा कवर फायर देकर आतंकियों को तारबंदी के इस पार दाखिल कराने की कोशिश को बीएसएफ ने एन मौके पर नाकाम कर दिया।

इस दौरान पंद्रह मिनट तक फायरिंग के दौरान एक आतंकी के घायल होने की भी खबर आई थी ।जानकारी के अनुसार रात करीब 11.45 बजे बीएसएफ ने बोबिया अग्रिम चौकी के सामने तारबंदी के उस पार पांच लोगों की हलचल भांपी थी ।

थर्मल इमेजर पर पांच घुसपैठियों का समूह अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसता नजर आया। कुछ मीटर भीतर घुस आए घुसपैठियों के दल को चिन्हित करने के लिए बीएसएफ ने रोशन गोले (पैरा लाइट्स) दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed