BSF की जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर्स का एक जवान ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाकिस्तान की ओर से आज जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की इस फायरिंग का सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है ।
#FLASH: Firing by Pakistan at Bobiya post in Hiranagar sector (J&K), BSF retaliates.
विज्ञापन
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016
पाकिस्तान की ओर से हीरानगर में बीएसएफ की बोबिया पोस्ट पर गोलीबारी की गई है । जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है । बीएसएफ ने घुसपैठ के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान रेंजर्स का एक जवान को ढेर कर दिया है ।
UPDATE: BSF has gunned down a Pakistan ranger in Hiranagar sector.
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016
हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ ने नाकाम की थी घुसपैठ
इस दौरान पंद्रह मिनट तक फायरिंग के दौरान एक आतंकी के घायल होने की भी खबर आई थी ।जानकारी के अनुसार रात करीब 11.45 बजे बीएसएफ ने बोबिया अग्रिम चौकी के सामने तारबंदी के उस पार पांच लोगों की हलचल भांपी थी ।
थर्मल इमेजर पर पांच घुसपैठियों का समूह अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसता नजर आया। कुछ मीटर भीतर घुस आए घुसपैठियों के दल को चिन्हित करने के लिए बीएसएफ ने रोशन गोले (पैरा लाइट्स) दागे।