फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir, People demand from Prime Minister to take action on Pakistan

पाकिस्तान ने पुंछ और नौशेरा सेक्टर में दागे गोले, लोगों की प्रधानमंत्री से मांग- कड़ा सबक सिखाएं

Sat, 23 May 2020 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 May 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir, People demand from Prime Minister to take action on Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को नौशेरा और पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। रिहायशी इलाकों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार की अलसुबह तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों और उससे सटे रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। अचानक शुरू की गई गोलाबारी से रिहायशी इलाकों के लोग भयभीत हो गए। वहीं सेना ने भी पाकिस्तानी सेना पर जवाबी कार्रवाई की। गोलाबारी सुबह सात बजे तक चलती रही।

विज्ञापन


हालांकि इसमें किसी प्रकार का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन रिहायशी इलाकों के लोग भयभीत हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार रात आठ बजे भी पाकिस्तानी सेना ने गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा में गोलाबारी की थी जो देर रात एक बजे तक चलती रही। अभी लोग सो भी नहीं पाए थे कि दो घंटे बाद पाकिस्तानी सेना ने दोबारा गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर के कलाल, सेर, मकड़ी, नंब और कोड़ाली में जमकर गोलाबारी की। गोलाबारी दो बार सुबह 7.20 से दस बजे तक तथा दोपहर 12 से एक बजे तक की गई। सैनिकों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि गोलाबारी में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कड़ा सबक सिखाए ताकि वह दोबारा भारत की तरफ आंख न उठा सके
नौशेरा एलओसी के समीप भवानी पंचायत के सरपंच सुनील चौधरी ने बताया कि हमारा क्षेत्र रेड जोन घोषित किया गया है। लॉकडाउन की वजह से पहले से ही लोग परेशान हैं, पाकिस्तान की गोलाबारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि पाकिस्तानी सेना को ऐसा कड़ा सबक सिखाए ताकि वह दोबारा भारत की तरफ आंख न उठा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed