{"_id":"5ef0b68d8ebc3e42f10020f0","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-nowshera-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब
Mon, 22 Jun 2020 07:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम 6.15 बजे नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। साथ ही मोर्टार शेलिंग कर सेना की चौकियों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।
विज्ञापन
वहीं राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। राजोरी में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान और एक नागरिक घायल भी हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हवलदार दीपक कार्की एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।