{"_id":"5e6c63a98ebc3ea769409945","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-mendhar-jammu-kashmir-one-civilian-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की नापाक हरकत, मेंढर सेक्टर में बरसाए गोले, एक नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की नापाक हरकत, मेंढर सेक्टर में बरसाए गोले, एक नागरिक घायल
Sat, 14 Mar 2020 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मोहम्मद रफीक पुत्र अलदित्ता के रूप में हुई है। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले हैवी मशीनगनों सेे गोलीबारी शुरू की। कुछ ही क्षणों बाद मोर्टार से गोले बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागने शुरू कर दिए, जहां से नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी से उठ रहे धमाकों की आवाज और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
एक दिन पहले सावजियां में की थी गोलाबारी
गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर तीन घंटे तक गोलाबारी की थी।