फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Machhal Sector Kupwara in jammu kashmir

पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Tue, 23 Jun 2020 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Machhal Sector Kupwara in jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए राजौरी और पुंछ जिलों में भी लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। सूत्रों के अनुसार फरवरी 2020 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने अकेले राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर 270 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 30 से अधिक बार आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं पाकिस्तानी सेना अधिक दूरी तक मार करने वाली स्नाइपर राइफलों से भी जवानों पर हमले कर रही है। सैन्य चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसका पूरी ताकत के साथ सेना जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed