{"_id":"5ef1dafc8ebc3e42ec14a1ff","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-machhal-sector-kupwara-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी
Tue, 23 Jun 2020 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए राजौरी और पुंछ जिलों में भी लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। सूत्रों के अनुसार फरवरी 2020 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने अकेले राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर 270 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 30 से अधिक बार आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
यही नहीं पाकिस्तानी सेना अधिक दूरी तक मार करने वाली स्नाइपर राइफलों से भी जवानों पर हमले कर रही है। सैन्य चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसका पूरी ताकत के साथ सेना जवाब दे रही है।
यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल