फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Jammu and Kashmir After the Pahalgam attack

Ceasefire: पहलगाम हमले के बाद लगातार नापाक हरकत जारी, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

Tue, 06 May 2025 07:20 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 May 2025 07:20 AM IST
सार

 जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना ने भी जवाब दिया है।

विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Jammu and Kashmir After the Pahalgam attack
जम्मू में नियंत्रण रेखा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। पांच और छह मई की रात में पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर पर फिर से सीजफायर तोड़ा है। पहलगाम हमले के बाद लगातार 12वें दिन जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया है।
विज्ञापन

 


बाज नहीं आ रही पाकिस्तानी सेना एलओसी पर जारी रखी गोलीबारी
इससे पहले, सोमवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। 

सेना ने एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला सहित जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर के सामने एलओसी के उस पार अपनी चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की है। 

सुरक्षाबलों ने इसका कड़ा जवाब दिया है। बता दें कि बीते 12 दिनों से पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामुला, उड़ी और अखनूर सहित अन्य सेक्टरों में करीब 40 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इससे जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में डर का माहौल बना हुआ है।
 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान 
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान कसे डर है कि भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से भी खतरनाक ऑपरेशन कर पहलगाम के मासूम लोगों का बदला लेने की तैयारी कर रहा है।
 

आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर गोली मार दी थी। इसके बाद से भारत ने कई मोर्चों पर पाकिस्तान की नींदें उड़ा रखी है। सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक, भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed