{"_id":"5f01f2238ebc3ea15824f200","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-district-poonch-balakote-sector-indian-army-retaliating","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, मार गिराए चार सैनिक, कई चौकियां तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, मार गिराए चार सैनिक, कई चौकियां तबाह
Sun, 05 Jul 2020 09:00 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। रविवार को पाक सैनिकों ने पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर अपनी नापाक हरकत को दोहराया। हालांकि इस बार उसे इस हिमाकत की भारी कीमत चुकानी पड़ी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में चार पाक सैनिकों की मौत हुई और कई चौकियां तबाह हो गईं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते तीन दिन से लगातार पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। रविवार शाम को 7.45 मिनट पर उसने पहले बालाकोट और फिर मेंढर में गोलीबारी की। इससे पहले भी शनिवार को पुंछ में ही उसने ऐसा ही किया था।
विज्ञापन
शनिवार को भी पाक ने किया था संघर्ष विराम का उल्लंघन
शनिवार को भी पाकिस्तान पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में शाम 7 बजकर 45 मिनट ही संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इससे पहले शुक्रवार रात को भी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर रात भर गोलाबारी की थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे से लेकर शनिवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पु चक, जगुवाल पोस्ट से गोलाबारी की थी।
विज्ञापन