{"_id":"5e874cca8ebc3e72f126c677","slug":"pakistan-violates-ceasefire-along-the-line-of-control-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भी किया सीमा पर संषर्ष विराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई में कई चौकियां तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने भी किया सीमा पर संषर्ष विराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई में कई चौकियां तबाह
Fri, 03 Apr 2020 08:18 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:18 PM IST
सार
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक सेना ने शुक्रवार को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की है। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार को भी पुंछ के बालाकोट तथा राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें पांच जवान घायल हो गए। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की सूचना है। उसकी कई चौकियां तबाह गई हैं। कई सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि, सेना की ओर से इस बारे में कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को सुबह सुंदरबनी सेक्टर में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी गई। अग्रिम चौकियों को निशाना बनाए जाने से पांच सैनिक घायल हो गए। इन्हें तत्काल साथियों ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। शाम 6.20 बजे पाकिस्तान की ओर से बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। मनकोट तथा बलनोई इलाके में पहले तो सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। इसके बाद रिहायशी इलाकों में भी गोले गिरने लगे। दहशत के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार को पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में की गई गोलाबारी में 14 पंजाब रेजीमेंट के दो जवान घायल हो गए। बुधवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट क्षेत्र और राजोरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की थी। पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की जा रही है। बताते हैं कि गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ की लगातार साजिशें कर रहा है जिसे सेना के सतर्क जवान नाकाम बना रहे हैं।
विज्ञापन