{"_id":"5eaf04a88ebc3e902e76ab6a","slug":"pakistan-violates-ceasefire-along-loc-in-balakote-and-manjakote-sectors-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
Mon, 04 May 2020 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 May 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा पर कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात को राजोरी और पुंछ में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना मोर्टार शैल दाग कर भारतीय क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। राजोरी शहर से सटे टंडवाल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी गोलाबारी कर रही है कि उसकी आवाज उनके घरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
मंजाकोट के लोगों ने बताया कि वह रमजान में नमाज अता कर इबादत कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। देर तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पाकिस्तानी ने सेना पुंछ के बालाकोट में रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान का समाचार नहीं मिला है।