फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violated ceasefire in Balakote sector of Poonch district in Jammu and Kashmir 

जम्मू-कश्मीर: बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने बरसाए गोले, छह से अधिक जानवर मरे, कई घर क्षतिग्रस्त

Tue, 26 May 2020 09:28 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 26 May 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire in Balakote sector of Poonch district in Jammu and Kashmir 
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें कर रही है। इसी क्रम में आज यानी कि मंगलवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

विज्ञापन


इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। सेना की चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाके में भी मोर्टार दागे। इस गोलाबारी में छह से अधिक जानवरों की मौत हो गई है। जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  ग्राउंड रिपोर्टः हाथ में हंसिया और 'हथेली पर जान' रख रात में फसल काटते हैं किसान, वजह ना'पाक' हरकतें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को लेकर इलाके में रोष है। लोगों ने सेना व प्रधानमंत्री से मांग की है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए जिससे वह ऐसी हरकतें करने से पहले सौ बार विचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed