{"_id":"5c828d3cbdec2214290184f6","slug":"pakistan-violated-ceasefire-by-heavy-shelling-with-artillery-firing-in-shahpur-kerni-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे कई इलाकों में की भारी गोलाबारी, एसपीओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे कई इलाकों में की भारी गोलाबारी, एसपीओ घायल
Fri, 08 Mar 2019 09:11 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से सटे जिले के कई इलाकों में भयंकर गोलाबारी की। शाम को शुरू हुई गोलाबारी देर रात खबर लिखे जाने तक जारी थी। इससे एलओसी से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में खौफ का आलम बन गया है। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार शेल की चपेट में आने से एक एसपीओ घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने गुरुवार को शाम पांच बजे कसबा, कीरनी, शाहपुर, मंधार आदि इलाकों में छोटे बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। पहली बार पाकिस्तान की तरफ से सेना की अग्रिम चौकियों और ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाते हुए बड़ी संख्या में मोर्टार दागे गए। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले पाकिस्तान ने इतनी ज्यादा संख्या में मोर्टार नहीं दागे थे।
शाम को करीब पौने सात बजे पुंछ के इस्लामाबाद इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आने से एसपीओ सैयद अहमद घायल हो गया। गोलाबारी इतनी ज्यादा थी कि कोई सैयद अहमद को बचाने के लिए मौके पर जाने का साहस नहीं कर पा रहा था। इस दौरान एक स्थानीय युवक तूफेन हुसैन ने जान पर खेल कर एसपीओ को बचाया और अपने वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया था। देर रात खबर लिखे जाने तक एसपीओ की हालत गंभीर बनी हुई थी।