{"_id":"b8f1555296d00329a5e37febc8faa8c5","slug":"pakistan-returns-indian-woman-after-inadvertent-loc-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना ने चक्का दा बाग से लौटाई भारतीय युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना ने चक्का दा बाग से लौटाई भारतीय युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए- मिलन के रास्ते पाक सेना ने भारतीय युवती समीना अख्तर (18) को भारतीय सेना को लौटाया।
विज्ञापन
नूरकोट के मोहम्मद युनूस की पत्नी समीना के बारे में पुलिस का कहना है कि वह 24 अगस्त को अपने फेंसिंग से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके चली गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद उसके खिलाफ पुंछ थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम चक्का दा-बाग की नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 36 पंजाब के आग्रह पर राह-ए-मिलन के गेट खोले गए।
पाक सेना के आग्रह पर भारतीय सेना ने एसएसपी जतिंदर सिंह जोहर से संपर्क किया। इसके उपरांत एसएसपी के निर्देश पर एसएचओ जतिंदर रैना चक्का दा बाग पहुंचे जहां सेना ने इस महिला को उनके हवाले कर दिया। देर रात तक महिला से उस पार भाग जाने के बारे में पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन