{"_id":"bf6f852c25f3c51c7008eee88a756452","slug":"pakistan-rangers-again-target-indian-positions-in-jammu-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग मीटिंग बेअसर, पाक ने बरसाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैग मीटिंग बेअसर, पाक ने बरसाई गोलियां
Updated Thu, 28 Aug 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग के 12 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन कर दिया है। बुधवार को बॉर्डर पर भारत और पाक के बीच तनाव के चलते हुई फ्लैग मीटिंग बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से जम्मू- अखनूर सेक्टर और प्रगवाल सेक्टर में बीती रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बीएसएफ की तीन पोस्टों पर फायरिंग की गई। बीएसएफ के जवानों ने भी पाक की फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अखनूर सेक्टर में रात लगभग 12 बजे के करीब लगभग 10 आतंकियों ने देवरा इलाके से एक नाले से घुसपैठ की कोशिश की।
आतंकियों को कवर देने के लिए पाक रेजर्स ने फायरिंग शुरु कर दी, लेकिन बीएसएफ जवानों ने जबावी कारवाई करते हुए इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया।
सीजफायर के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी
भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को 45 मिनट तक चली इस मीटिंग में किसी भी बात पर सहमति नहीं बन पायी थी। सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच ये मीटिंग बॉर्डर पर तनाव खत्म करने के लिए हुई थी।
इससे पहले दोनों देशों की सेनाओं के आला अधिकारियों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग में पाक ने युद्धविराम न तोड़े जाने की बात कही थी।
बीएसएफ आईजी आर.के. शर्मा ने बताया कि इस फ्लैग मीटिंग में बातचीत जारी रखने के बारे में तय किया गया। उन्होंने कहा कि मीटिंग में सीजफायर से संबंधित किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। इसमें अगली फ्लैग मीटिंग की जगह के बारे में चर्चा की गई।