फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan, militants & separatist tried to ensure elections don’t take place in Jammu Kashmir: Omar

जम्मू-कश्मीर में समय पर चुनाव कराएं या उग्रवादियों, अलगाववादियों के सामने आत्मसमर्पण करे केंद्र: उमर

Sat, 09 Mar 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pakistan, militants & separatist tried to ensure elections don’t take place in Jammu Kashmir: Omar
उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
आतंकवादियों और अलगाववादियों ने हमेशा जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की है। अब चुनाव आयोग का फैसला बताएगा कि केंद्र समय पर चुनाव कराने के अपने फैसले पर दृढ़ है अथवा इन अलगाववादी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह बात शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस के उप प्रधान उमर अबदुल्ला ने श्रंखलाबद्ध तरीके से किए गए ट्वीट के जरिए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग का फैसला सामने आ जाएगा और इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। सभी की निगाहें चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हैं। 

मालूम हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर का दौरा किया, ताकि यह आकलन किया जा सके कि राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ लोकसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं या नहीं। चुनाव आयोग की टीम के साथ बातचीत के दौरान सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनावों के साथ- साथ विधानसभा चुनाव कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1995-96 से पाकिस्तान, आतंकवादी और अलगाववादी हमेशा यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि जम्मू कश्मीर में चुनाव समय पर न हों। एच डी देवेगौड़ा के बाद से सभी सरकारों ने ऐसे सभी प्रयासों को विफल कर दिया है। अब सबकी निगाहें मोदी जी पर टिकी हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव समय पर होंगे अथवा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed