साजिश: आईबी पर बढ़ी तस्करी, आतंकी मददगारों को बताई लोकेशन पर हथियार और नशा भेज रहा पाकिस्तान
बीते दो साल में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं और 40 से अधिक पिस्टल, एके 47 के साथ बड़े स्तर पर हथियार बरामद किए गए हैं। दो माह में ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो बार तस्करी के बड़े प्रयास किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान बड़े स्तर पर नशा और हथियारों की तस्करी कर रहा है, जो बड़ा खतरा बनता जा रहा है। पाकिस्तान सीमा पर से जम्मू-कश्मीर में बैठे आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) की मदद से ड्रोन और अन्य तरीकों से घुसपैठ, हथियारों और नशा तस्करी कराने की साजिश रच रहा है।
बीते दो साल में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं और 40 से अधिक पिस्टल, एके 47 के साथ बड़े स्तर पर हथियार बरामद किए गए हैं। दो माह में ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो बार तस्करी के बड़े प्रयास किए गए।
सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी की बड़ी साजिश रची जा रही है। आतंकियों को सुरंग खोदकर घुसपैठ कराने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही ओजीडब्ल्यू को 10 से 12 ऐसी लोकेशन दी गई हैं।
जिनसे हथियार और नशे का सामान भेजा जा रहा है, जो सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाया जाता है। सुरक्षाबलों के लिए इन लोकेशन पर नजर रखना आसान नहीं। बता दें कि बीते दिनों एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में बीएसएफ ने बताया कि सीमा पार हथियार और नशा तस्करी ड्रोन से बड़े स्तर पर हो रही है।
कई ऐसी लोकेेशन हैं, जिनकी जानकारी भी नहीं मिलती। अभी दो दिन दिन पहले ही अरनिया के पिंडी क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। संभव है कि यह कुछ सामान लेकर ही आया होगा।
- दो महीने में ही दो बड़े प्रयास
- 2 जनवरी को चमलियाल सीमा पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन, चार चाइनीज पिस्तौल, दो एके47 भेजी गईं
- 24 फरवरी को अरनिया क्षेत्र में सीमा पर आईइडी, पिस्टल, ग्रेनेड समेत गोला बारूद बरामद किया गया