फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan is getting appropiate replies of his bad deeds

पाक को हिमाकत का मिल रहा करारा जवाब: निर्मल सिंह

Wed, 26 Oct 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 26 Oct 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
pakistan is getting appropiate replies of his bad deeds
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
सीमा पर हिमाकत का पाकिस्तान को करारा जवाब भारतीय सुरक्षा बल दे रहे हैं। यहां से दोगुना नुकसान पाकिस्तान में हो रहा है। वहां से एक गोली चलती है तो यहां से दस गोली चलाई जाती हैं। जम्मू कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण विलय हो चुका है। मसला कश्मीर का नहीं पीओजेके और गिलगित, बाल्टीस्तान को वापस लेकर भारतीय गणराज्य में मिलाने का है।
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में विलय दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम और पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कुछ इस तरीके से अपनी बात रखी। 

उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ रियासत का पूर्ण विलय किया। इसमें किसी प्रकार की शंका की कोई गुंजाइश नहीं है। जम्मू कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और रहेगा। शिमला समझौते में पाकिस्तान ने कश्मीर मसले को आपसी बातचीत से हल करने पर सहमति जताई हुई है। 
विज्ञापन

मसला पीओके और गिलगित और बाल्टीस्तान को भारत में मिलाने का

pakistan is getting appropiate replies of his bad deeds
उप मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि भारत के लिए मसला जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि 1994 के संसद में पारित प्रस्ताव के तहत पीओजेके और गिलगित और बाल्टीस्तान को भारतीय गणराज्य में मिलाने का है। मोदी सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा पाकिस्तान के युद्ध विराम उल्लंघन की वजह से सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का क्रम जारी है। बंकरों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के कुछ केंद्रीय नेताओं सहित कश्मीर में अलगाववादी नेताओं से मिले सिविल सोसायटी के शिष्टमंडल को पार्टी का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत दौरा बताया।

उन्होंने रियासत के मुख्यमंत्री रहे उमर अब्दुल्ला के विलय पर सवाल उठाने के बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि कुछ लोगों को इतिहास व विधि की जानकारी तक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed