{"_id":"655315abd773912282054dae","slug":"pakistan-intensifies-efforts-to-infiltrate-into-kashmir-trained-terrorists-ready-on-launching-pad-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: कश्मीर में घुसपैठ के लिए पाकिस्तान ने कोशिशें कीं तेज, लॉचिंग पैड पर प्रशिक्षित आतंकी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: कश्मीर में घुसपैठ के लिए पाकिस्तान ने कोशिशें कीं तेज, लॉचिंग पैड पर प्रशिक्षित आतंकी तैयार
Tue, 14 Nov 2023 12:12 PM IST
शाहरुख खान
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:12 PM IST
सार
पिछले वर्ष घुसपैठ की 12 कोशिशों को नाकाम बनाते हुए 18 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। सीमा पार उत्तरी कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा व बांदीपोरा में 50 से अधिक लांचिंग पैड पूरी तरह से सक्रिय हैं। अकेले कुपवाड़ा से लगती एलओसी पर 16 लांचिंग पैड हैं, जहां प्रशिक्षित दहशतगर्द कश्मीर में दाखिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में आतंकवाद की कमजोर पड़ती जड़ों से बौखलाए पाकिस्तानी आका रणनीति बदलते हुए ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से ही घुसपैठ की कोशिशें अधिक हो रही हैं। इस साल अब तक 40 से अधिक आतंकियों को एलओसी पर मार गिराया गया है। इनमें से ज्यादातर आतंकी पाकिस्तानी थे।
पिछले वर्ष घुसपैठ की 12 कोशिशों को नाकाम बनाते हुए 18 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। सीमा पार उत्तरी कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा व बांदीपोरा में 50 से अधिक लांचिंग पैड पूरी तरह से सक्रिय हैं। अकेले कुपवाड़ा से लगती एलओसी पर 16 लांचिंग पैड हैं, जहां प्रशिक्षित दहशतगर्द कश्मीर में दाखिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर इस साल घुसपैठ की कम से कम दस कोशिशों में 28 आतंकवादी मारे गए हैं। बर्फबारी शुरू होने से पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह से घुसपैठ की लगातार कोशिशें शुरू हो गईं। माच्छिल और केरन सेक्टर में लगातार कोशिशें की गईं। 30 सितंबर व एक अक्तूबर को माच्छिल सेक्टर में दो-दो घुसपैठिये मारे गए, जबकि 28 अक्तूबर को माच्छिल सेक्टर में ही पांच आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
30 अक्तूबर को केरन सेक्टर में एक दहशतगर्द मारा गया। इससे पहले बर्फ पिघलने के बाद मई महीने से घुसपैठ की कोशिशें शुरू हो गई थीं। मई में माच्छिल सेक्टर में दो आतंकी मारे गए। जून में तीन कोशिशों को नाकाम बनाते हुए 13 दहशतगर्दों का सफाया किया गया। जुलाई-अगस्त में तीन आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में ज्यादातर लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे।

दिव्यांग घुसपैठिया निकला अल-बद्र का कमांडर
इसके अलावा जम्मू संभाग के पुंछ तथा राजोरी-नौशेरा से भी घुसपैठ के लिए आतंकी लांचिंग पैड पर मौजूद हैं। पुंछ इलाके से सेना की मूवमेंट की जानकारी के लिए कई बार गाइड को भेजा गया है। पुंछ में पैर से दिव्यांग घुसपैठिया पकड़ा गया था जो बाद में अफगानी मूल का अल-बद्र का कमांडर निकला। सेना व पुलिस ने पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया कि वह इलाके में सेना की गतिविधियों की टोह लेने के लिए भेजा गया था।

आतंकी-ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर शिकंजा, 200 गिरफ्तार
कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के प्रयास के तहत आतंकी व ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा गया है। इस साल 200 से अधिक आतंकियों, मददगारों तथा ओजीडब्ल्यू को पकड़ा गया है। इनसे भारी मात्रा में असलहा तथा गोला बारूद बरामद किया गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से आतंकियों ने अपनी उपस्थिति दिखाने की कोशिश के तहत टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए एक पुलिसकर्मी व एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी, जबकि हमले में घायल एक पुलिस इंस्पेक्टर अब भी जीवन से संघर्ष कर रहा है।