फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan increases activities in PoK, additional battalions deployed

पाकिस्तान ने पीओके में हरकतें बढ़ाईं, अतिरिक्त बटालियनें कीं तैनात

Sun, 05 Jul 2020 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह/मुनीश शर्मा, जम्मू/पुंछ
बृजेश कुमार सिंह/मुनीश शर्मा, जम्मू/पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2020 01:13 AM IST
सार

  • कोटली, रावलाकोट, विंभर, बाग, मुजफ्फराबाद सहित कई स्थानों पर अतिरिक्त बटालियन की तैनाती
  • एलएसी पर हालात बिगड़ने पर एलओसी पर दबाव बढ़ाने की साजिश

विज्ञापन
Pakistan increases activities in PoK, additional battalions deployed
POK

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ उत्पन्न तनाव के बीच पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हरकतें बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ से लगते पीओके के इलाके में भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। पीओके में कोटली, रावलाकोट, विंभर, बाग, मुजफ्फराबाद सहित कई स्थानों पर अतिरिक्त बटालियन की तैनाती की गई है। एलओसी से सटे इलाकों में पाकिस्तान ने अपनी ताकत को दोगुना करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब मोजे से बंदूक की नाल लपेट इस योद्धा ने पाक को सिखाया सबक, साथ ही खुखरी से मारे कई सैनिक, और ये भी
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गलवां घाटी की घटना के बाद पाकिस्तान ने पीओके के कोटली में तैनात अपनी तीन ब्रिगेड के साथ 28 पीआर (पाकिस्तान रेजिमेंट) और 40 आरटी को तैनात किया है। इसके अलावा रावलाकोट में तैनात 2 ब्रिगेड के साथ 9 पीआर, विंभर में तैनात 4 ब्रिगेड के साथ 15 लाइट इंफेंट्री को लगाया है। बाग में तैनात 6 ब्रिगेड के साथ 22 पीआर और 10 एनएलआई (नार्दर्न लाइट इंफेंट्री), बाग में ही तैनात 5 ब्रिगेड के साथ 21 सिंध रेजिमेंट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

इसी प्रकार मुजफ्फराबाद के दोमेल में तैनात एक ब्रिगेड के साथ 35 पीआर, मुजफ्फराबाद के जरी कस्स में तैनात 7 ब्रिगेड के साथ 21 के एके बैट्री और सियाचिन में तैनात 80 ब्रिगेड के साथ 72 पीआर को तैनात किया है। बताते हैं कि ईरान बॉर्डर पर पीआर की तैनाती थी, जिसे वहां से हटाकर पीओके में तैनात किया गया है। यह सारी कवायद एलएसी पर हालात बिगड़ने पर उसका फायदा उठाते हुए एलओसी पर दबाव बनाने के लिए की गई है।

पाकिस्तान एलओसी पर किसी बड़ी साजिश को दे सकता है अंजाम
सूत्रों के अनुसार गलवां घाटी की घटना के बाद पाकिस्तान ने पीओके में सैन्य हलचल भी बढ़ा दी है। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार रात-रात भर बत्तियां बुझा कर पाकिस्तानी सेना के वाहनों की मूवमेंट की खबर है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों के जमावड़े में चीन की भी शह है। वह दोतरफा भारत को घेरने की मंशा रखता है। इसी वजह से उसने एलओसी पर सैन्य जमावड़ा बढ़ाने के लिए पाकिस्तान को उकसाया है। तनाव के बीच पाकिस्तान एलओसी पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की भी कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed