{"_id":"5ed92d2a8ebc3e90224c21b6","slug":"pakistan-firing-upon-bsf-outposts-and-residential-areas-at-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकियों और रिहायशी इलाके में की गोलाबारी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकियों और रिहायशी इलाके में की गोलाबारी, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 04 Jun 2020 10:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
घर में रखे बेड पर गोली के निशान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर वीरवार की रात में पांच घंटे तक गोलाबारी की। पूरी रात बीएसएफ की चौकियों के साथ रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार रात करीब 11 बजे गोलाबारी शुरू की, जो वीरवार सुबह चार बजे तक जारी रही। पाकिस्तानी चिनाब रेंजर्स ने पहले बीएसएफ की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाया उसके बाद गांव छन्न टांडा पर भी गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इसमें एक गोली छन्न टांडा के जोगिंदर पाल के घर के भीतर बेड को लगी। एक घर की दीवार और कच्चे कुल्ले की छत को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।