{"_id":"5fd3d64eb7103174ac402456","slug":"pakistan-fired-shells-in-residential-areas-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने रिहायशी इलाको में दागे गोले, दो घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने रिहायशी इलाको में दागे गोले, दो घरों को नुकसान
Sat, 12 Dec 2020 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
International Border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहा। वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे से लेकर सुबह चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलाबारी की। दो घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ की पानसर पोस्ट और आसपास के रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इस दौरान रठुआ गांव के बुई लाल पुत्र गणेश राम और बंशीलाल पुत्र मुंशीराम के घर की दीवारों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। मोर्टार के कुछ गोले खेतों में भी गिरे। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरहद के पास चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है, लेकिन उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद सुरक्षा बांध बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन