{"_id":"5e4788358ebc3ee60172f860","slug":"pakistan-fired-at-loc-and-ib-early-morning-today-ceasefire-violation-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने आईबी पर बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने आईबी पर बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Sat, 15 Feb 2020 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। घाटी का माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। वहीं हीरानगर में चल रहे बांध निर्माण कार्य की वजह से भी वह बौखलाया हुआ है। इसी वजह से आए दिन कार्य में बाधा पहुंचाने और आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
आज यानी कि शनिवार सुबह करीब चार बजे से पाकिस्तानी सेना ने कठुआ के हीरानगर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की ओर से अकारण शुरू की गई इस गोलाबारी का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
इससे पहले आठ फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की गई। इस दौरान भारतीय सेना के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं पाक कि कई चौकियां ध्वस्त हुईं।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को पुंछ पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी। सेना की 2-जाट और 17-बिहार रेजीमेंट की ओर से पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया गया।
दूसरी ओर शाम लगभग साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। इस बीच सेना ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।