{"_id":"5b1427064f1c1bf46e8b5f5a","slug":"pakistan-continue-ceasefire-violence-on-fifth-day-two-jawans-martyred","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने पांचवें दिन तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद, इस साल 46 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने पांचवें दिन तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद, इस साल 46 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ceasfire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने 2003 के सीजफायर समझौते को मानने के चार दिन बाद ही इसका उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की। गोलाबारी में बीएसएफ के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत दो जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार रात लगभग दो बजे अचानक अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी, महिला समेत 14 लोग घायल हो गए। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पांच पाक रेंजर के मारे जाने और तीन चौकियों के तबाह होने की सूचना है।
विज्ञापन
गोलाबारी रविवार सुबह साढ़े 11 बजे तक चलती रही। कुछ इलाकों में एक बजे तक गोले दागे गए। गोलाबारी से परगवाल, कानाचक्क व खौड़ सेक्टर में पाक की गोलाबारी से 27 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बासपुर गांव के एएसआई एसएन यादव व उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के सलेहपुर गांव निवासी कांस्टेबल वीके पांडेय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
महबूबा बोलीं, बंद करो खून-खराबा
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीजफायर उल्लंघन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खून- खराबा बंद करने को कहा है। उन्होंने भारत व पाकिस्तान के डीजीएमओ को इस मसले पर फिर से बातचीत करने का आग्रह किया है।
पाक कहता कुछ है, करता कुछ है: आईजी बीएसएफ
बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने कहा है कि गोलाबारी ने यह फिर साबित कर दिया है कि इस्लामाबाद कहता कुछ है और करता कुछ और है। वहीं, आईजी जम्मू एसडी सिंह जमवाल ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के बाद उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। घबराने की जरूरत नहीं है।
इस साल गोलाबारी में 46 लोगों की मौत
इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) व एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। इनमें 20 सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। पिछले महीने 15 से 23 मई तक कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान, एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हुई थी।