फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan ceasefire violation in naushera sector naib subedar ravinder martyr

J&K: नौशेरा में नायब सूबेदार शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह, एक सैनिक ढेर

Fri, 01 Jan 2021 07:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नौशेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नौशेरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
pakistan ceasefire violation in naushera sector naib subedar ravinder martyr
नायब सूबेदार रविंदर - फोटो : amar ujala

नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार शाम दो बार पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें सेना के नायब सूबेदार रविंदर सिंह शहीद हो गए।

विज्ञापन


सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पार कई चौकियों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। देर शाम तक गोलाबारी जारी रही। वीरवार को भी पाकिस्तान ने इस सेक्टर में अकारण गोलाबारी की थी। सूबेदार रविंदर हरियाणा के रहने वाले थे।
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम पहली बार लगभग 3.30 बजे पाकिस्तान ने उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान उसने मोर्टार का भी प्रयोग किया। इसके बाद शाम 5.30 बजे दोबारा बाबा खोड़ी क्षेत्र में पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में रुबलीधारा बटालियन में तैनात नायब सूबेदार रविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इसके बाद सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पार कई चौकियों को तबाह कर दिया। एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया, जबकि कई अन्य घायल हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेना देर शाम तक जवाबी कार्रवाई कर रही है। 

वर्ष 2020 में 5100 सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं 
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए हैं। ये पिछले 18 वर्षों में सबसे अधिक है। इन घटनाओं में 24 सुरक्षाकर्मियों सहित 36 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।

रियासी में आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार
रियासी जिला के पहाड़ी क्षेत्र माहौर में आंतकी मॉड्यूल ध्वस्त करते हुए पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को पकड़ा है। युवक के पास से पांच हैंड ग्रेनेड, नौ एमएम की एक पिस्तौल और उसके कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में आतंकी हलचल की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर मोहम्मद यूसुफ निवासी देवल को पकड़ा। जब उससे पूछताछ की गई तो उसके हथियारों को छुपाने का खुलासा किया। 

यूसुफ की निशानदेही पर एसएचओ माहौर रतन सिंह ने डीएसपी डॉ. खालिद अशरफ की देखरेख में अंगराला क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया और एक जगह छिपा कर रखे गए पांच हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। युवक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह युवक दिहाड़ी मजदूर है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जम्मू के नरवाल में भी माहौर के एक युवक को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। पुलिस दोनों मामलों को जोड़ कर छानबीन करने में जुट गई है।

पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन की घटना पर भारतीय राजनयिक को तलब किया

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन की घटना पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि एलओसी के पास कोटकोटेरा सेक्टर में 30 दिसंबर को गोलीबारी के कारण 34 वर्षीय व्यक्ति कथित तौर पर घायल हो गया।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना की तथा संघर्ष विराम उल्लंघन की ऐसी ही कुछ अन्य घटनाओं की जांच कराने तथा एलओसी और कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed