{"_id":"5c67579abdec22281746ffbf","slug":"pakistan-ceasefire-violation-in-karmada-sector-at-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करमाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी
Sat, 16 Feb 2019 05:51 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 16 Feb 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
सेना
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। शुक्रवार को पुंछ के करमाड़ा सेक्टर में दोपहर बाद करीब 3:55 बजे पाकिस्तान ने अपनी अग्रिम चौकी बकरी से भारतीय सेना की अग्रिम चौकी नेवला को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू की।
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से हल्के हथियारों से की गई गोलीबारी का भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। शाम को 4:10 बजे तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वीरवार की देर रात करीब 12:35 बजे पाकिस्तान ने मेंढर और माल्टी सेक्टर में गोलाबारी की थी। यह गोलाबारी तीन बजे तक जारी रही। अब शुक्रवार को भी गोलाबारी होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन