फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATION IN BALNOI SECTOR, ONE LADY DEAD

पाकिस्तान ने LOC पर फिर बरसाए गोले, महिला की मौत, जवान समेत चार घायल

Fri, 09 Feb 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 09 Feb 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
PAKISTAN CEASEFIRE VIOLATION IN BALNOI SECTOR, ONE LADY DEAD
CEASEFIRE - फोटो : FILE PHOTO

पाकिस्तान की तरफ से वीरवार को नियंत्रण रेखा पर बलनोई सेक्टर में की गई भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक जवान समेत तीन अन्य नागरिक भी घायल हो गए। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया। जहां अब उसका इलाज हो रहा है।

विज्ञापन


जबकि घायल नागरिकों की हालत भी अब सामान्य बताई जा रही है। पाकिस्तान ने शाम को सवा चार बजे बलनोई और कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहले से ही सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से भारी हथियारों से गोलाबारी होती रही। पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार के फटने से किश्ती बलनोई की रहने वाली महिला जैनब बी पत्नी मोहम्मद नजीर की मौत हो गई। वह 45 वर्ष की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भी दागे गोले

पाकिस्तान ने वीरवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ा। इस दौरान मेंढर तहसील के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के अलावा रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाते हुए करीब दो घंटे तक मोटार्र शेल दागे। जिसमें सेना के 22 सिख रेजीमेंट का एक जवान घायल हो गया।

इसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देर शाम करीब 4.50 बजे पाकिस्तानी सेना ने अचानक मोर्टार शेल दागने शुरू किए। इस पर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की, जहां से भारतीय क्षेत्र मेें गोलाबारी की जा रही थी।

इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र में चार बार सीजफायर तोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed