फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan ceasefire violation continue second day in poonch, Jammu and kashmir

पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में महिला घायल

Thu, 30 May 2019 04:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 May 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Pakistan ceasefire violation continue second day in poonch, Jammu and kashmir
सीजफायर (सांकेतिक तस्वीर)

पाकिस्तानी सेना पवित्र माह रमजान में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। बुधवार को जिले के शाहपुर व कीरनी सेक्टर में लगातार दूसरे दिन सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की।

विज्ञापन


रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर शुरू की गई गोलाबारी के चलते इलाके के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इस कारण बड़ी संख्या में बच्चे डरकर घरों की तरफ भागते नजर आए। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और कीरनी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही कीरनी, कस्बा, शाहपुर, मंधार, गूंतरियां आदि गांव के रिहायशी इलाकों में मोर्टार से भारी गोलाबारी शुरू की।
विज्ञापन


बग्याल दारा में सीमा पार से हो रही गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान हनीफा बी के रूप में हुई है। हालांकि, गोलाबारी का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके चलते देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed