फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Build 30 Launchpads in Pakistan Occupied Kashmir To Push Terrorists In Jammu Kashmir

अलर्ट: एलओसी के पास घुसपैठ को तैयार 230 से ज्यादा पाकिस्तानी, इनमें अफगानी आतंकी भी शामिल

Thu, 12 Sep 2019 01:32 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 12 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Build 30 Launchpads in Pakistan Occupied Kashmir To Push Terrorists In Jammu Kashmir
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार मात खाने से बौखलाया पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खुफिया एजेंसियों के ताजा इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान करीब 230 से ज्यादा आतंकियों को एलओसी पर घुसपैठ कराने की फिराक में है। खास बात यह भी है कि इन आतंकियों में अफगानी आतंकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को जो इनपुट मिले हैं उनके अनुसार पाकिस्तान ने एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के केरन, गुरेज और गुलमर्ग इलाके से आतंकियों को सीमा पार धकेलने के लिए 30 लांचिंग पैड बनाए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान और पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को इन लांचिंग पैड पर भेज रही है। सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान से भी आतंकी एलओसी की ओर लाए जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक 230 से 280 आतंकियों को एलओसी के पास बने इन लांचिंग पैड पर पहुंचा दिया गया है। सीजफायर उल्लंघन की आड़ में इनकी घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात दें कि सीमा पर घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से आतंकियों को कवर फायर दिया जाता है। घाटी के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया कि कई आतंकियों के घुसपैठ की खबरें हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार से आतंकियों को भेजने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए लांचिंग पैड पर तैयारी रखी गई है। इसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed