{"_id":"5c2d5cefbdec22569632fe19","slug":"pakistan-breaks-ceasefire-violence-on-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने चौथे दिन भी तोड़ा सीजफायर, पुंछ के दिगवार तेड़वां और करमाड़ा में की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने चौथे दिन भी तोड़ा सीजफायर, पुंछ के दिगवार तेड़वां और करमाड़ा में की गोलाबारी
Thu, 03 Jan 2019 06:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
पाक की ओर से दागी गई गोली दिखाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन बुधवार को युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए जिले के दिगवार तेड़वां एवं गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान यूनिवर्सल और हैवी मशीनगनों से गोलीबारी की। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब 8.35 बजे पाकिस्तान ने दिगवार तेड़वां में गोलाबारी शुरू की, जो करीब 40 मिनट तक जारी रही। इसके बाद 11.40 बजे गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर तैनात पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच ने बकरी मेन, बकरी एक चौकियों से गोले दागने शुरू किए। उन्होंने सेना की 15 मराठालाई की चीता, नेवला और सुसर चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी शुरू की।
विज्ञापन
दोपहर 12.15 बजे दोनों तरफ से गोलाबारी रुक गई, लेकिन शाम करीब 4.55 बजे एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने करमाड़ा और पोलस क्षेत्र में हल्के और बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी, जो देर शाम तक रुक-रुक कर जारी थी। गोलीबारी से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
विज्ञापन