फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PAKISTAN BEHIND UNREST IN KASHMIR SAYS CRPF

कश्मीर घाटी में हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ: सीआरपीएफ

Sat, 01 Apr 2017 11:15 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 01 Apr 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
PAKISTAN BEHIND UNREST IN KASHMIR SAYS CRPF
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : file photo

कश्मीर घाटी में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों पर सीआरपीएफ ने चिंता जताते हुए इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है। मुठभेड़ स्थलों पर स्थानीय नागरिकों की ओर से पथराव की बढ़ रही घटनाएं भी चिंताजनक हैं।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के आईजी रविदीप सिंह ने मुठभेड़ स्थल से लोगों से दूर रहने की अपील की है। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं, एक तो पड़ोसी देश की ओर आतंकवाद को बढ़ावा देना और दूसरा स्थानीय युवाओं को बहकावे में लाना।
विज्ञापन


इसके चलते स्थानीय युवा भारी संख्या में युवा आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं। पाकिस्तान लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठे प्रचार के माध्यम से युवाओं को गुमराह कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम'

PAKISTAN BEHIND UNREST IN KASHMIR SAYS CRPF
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : FILE PHOTO

जवानों के काफी तादाद में घायल होने पर कहा कि घाटी में मौजूदा स्थिति काफी परेशान करने वाली है। जिस समय आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन चलाए जाते हैं। स्थानीय युवा मुठभेड़ स्थल के करीब पहुंचकर पत्थरबाजी शुरू कर देते हैं। यह स्थिति काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसा कर वह अपनी जान खुद खतरे में डालते हैं, क्योंकि जब गोली चलती है तो यह पता नहीं होता कि कौन सी गोली कहा जाएगी। उन्होंने युवाओं से कानून का पालन करते हुए मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की, ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न होने पाए।       

मौजूदा स्थिति को काफी चिंताजनक बताते हुए आईजी ने कहा कि हम पूरी तरह से चौकस है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं। घाटी में शांति बनाने के लिए सेना, राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाते हुए सीआरपीएफ काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed