फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan army targets border security force office with sniper shots in rajouri jammu kashmir

पाक की नापाक हरकत, सीमा पर स्नाइपर शाट से किया बीएसएफ के एएसआई को घायल

Sat, 04 Aug 2018 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Aug 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
pakistan army targets border security force office with sniper shots in rajouri jammu kashmir
demo pic
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में भारत-पाक सीमा रेखा की सीमा राईट पोस्ट पर पाक सेना की ओेर से दागे गए स्नाईपर से बीएसएफ की 126वीं बटालियन के एएसआई एसके मिश्रा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम एएसआई को बाईं आंख के पास मामूली चोट आई है। घायल जवान को सीमा के पास ही बीएसएफ के प्राथमिक केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह ही जवान को सुंदरबनी लाया जाएगा। 
विज्ञापन


गत दिनों पाकिस्तान ने तीन घंटे तक की थी सीमा पर फायरिंग 
जम्मू कश्मीर नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तान ने मंगलवार को सीजफायर का उल्लंघन कर छोटे बड़े हथियारों से गोलाबारी की। जिसमे भारतीय सेना का जवान घायल हो गया। अग्रिम चौकी पोखरा पर तैनात सेना की कलाल बटालियन के जवान नायक दीपक बाजीराव के दाएं पैर पर गोली लगी है। उन्हें बटालियन में प्राथमिक उपचार के उपरांत सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा गया। शाम सात बजे से शुरू हुई पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रात दस बजे तक जारी रही। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


आतंकियों को पाकिस्तानी सेना घुसपैठ के लिए दे रही है कवर फायर 
सैन्य अधिकारीयों की माने तो पाकिस्तान आर्मी हथियारबंद आतंकियों की घुसपैठ में मदद के लिए उन्हें कवर फायर दे रही है। ऐसे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी की कई साजिशों को नाकामयाब किया है। पाकिस्तान आर्मी आतंकियों को हमारे देश में घुसाने के लिए कवर दे रही है और इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed